निर्दोष समाजसेवी संस्था ने 27 स्थानों पर की जलशालाओं की स्थापना
हैदराबाद, निर्दोष समाजसेवी संस्था द्वारा गत 36 वर्षों से ग्रीष्मकाल के दौरान जुड़वा शहर हैदराबाद एवं सिकंदराबाद में राहगीरों और स्कूली बच्चों की प्यास बुझाने हेतु ठंडे पानी के 27 से अधिक प्याऊ की स्थापना की जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आम तौर पर मुख्य चौराहों, बस स्टापों के निकट प्याऊ स्थापित करने वाली संस्था निर्दोष को अब सरकारी व सार्वजनिक संस्थानों से भी प्याऊ स्थापित करने के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
निर्दोष के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार तिवारी ने बताया कि पिछली बार संस्था ने 25 स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की थी। इस बार कुछ नये स्थानों से आवेदन आये हैं, जिसे देखते हुए प्याऊ की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने आगे बताया कि तीन से साढ़े तीन महीने तक प्याऊ गर्मी के दिनों में लोगों की प्यास बुझाता है।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न
प्याऊ पर स्वैच्छिक रूप से काम करने वालों के लिए भी निर्दोष की ओर से समुचित आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इस बार खैरताबाद, सैफाबाद, शापुरवाड़ी, गनफाउंड्री, हाका भवन, पब्लिक गार्डन, गाँधी भवन, आबिड्स, वूमेन्स कॉलेज, कोठी, पोस्ट ऑफिस, अफजलगंज, नलगोंडा रोड, तगारी का नाका, गवर्नमेंट मेटरनिटी हॉस्पिटल, पुराना पुल, मेहंदीपट्टनम, मासाब टैंक, ए.सी. गाईस, बंजारा हिल्स, ईएसआई हॉस्पिटल, एर्रागड्डा, मुशीराबाद, नारायणगुड़ा, फीवर हॉस्पिटल, काचीगुड़ा, उप्पल में 30 से भी अधिक स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की जाएगी।
जलशालाओं के लिए समाजसेवा में रुचि रखनेवाले महानुभावों से निवेदन है कि प्याऊ निरीक्षण सेवा में सहभागी बनकर सहयोग प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये निर्दोष के खैरताबाद स्थित कार्यालाय पर संपर्क किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



