कालेश्वरम मामले में केसीआर को नोटिस , हरीश-ईटेला भी तलब

हैदराबाद, न्यायमूर्ति पीसी घोष आयोग ने बीआरएस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया। इसके आलावा पूर्व मंत्री हरीश राव और भाजपा सांसद ईटेला राजेंदर को भी नोटिस जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि पीसी घोष आयोग कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत बैराजों के निर्माण हुई अनियमितताओं की जाँच कर रहा है।

आयोग ने कहा है कि नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर तीनों नेताओं उपस्थित होना चाहिए। ज्ञातव्य है कि केसीआर सरकार के कार्यकाल के दौरान हरीश राव ने सिंचाई मंत्री और ईटेला राजेंदर ने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। आयोग ने केसीआर को 5 जून, हरीश राव को 6 जून तथा ईटेला राजेंदर को 9 जून को सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा है। ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने मेडिगड्डा, अन्नारम और सुंदिल्ला बैराज के ढहने की घटना की जाँच के लिए न्यायिक आयोग नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें… ब्रह्मोस के शौर्य पराम से दुनिया अचंभित

मार्च 2024 में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीसी घोष के नेतृत्व में गठित आयोग ने निर्माण, प्रबंधन, डिजाइन, गुणवत्ता नियंत्रण, वेतन एवं लेखा, सिंचाई, वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारियों तथा निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। हालांकि, जाँच के दौरान अधिकांश वरिष्ठ इंजीनियरों और अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निर्णय लिए गए थे और कई निर्णय उनके आदेश पर ही लागू किए गए । बताया जा रहा है कि आयोग ने इन मुद्दों पर केसीआर, हरीश राव और ईटेला राजेंदर का पक्ष जानने का फैसला किया है।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button