चावल अनुसंधान संस्थान में राजभाषा पखवाड़ा सम्पन्न
हैदराबाद, चावल अनुसंधान संस्थान, राजेंद्रनगर में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं। इसमें संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं स्टॉफ सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह के शुभारंभ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शीतांशु कुमार ने राजभाषा कार्यान्वयन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
शीतांशु कुमार ने बताया कि किस तरह पिछले वर्ष हमनें राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के सभी अंशों पर संतोषजनक कार्य किया है। प्रभारी निदेशक डॉ. आर. महेन्द्र कुमार ने पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ-साथ हिन्दी में सर्वाधिक कार्यालयीन कार्य करने वाले अधिकारियों एवं स्टॉफ सदस्यों में नगद पुरस्कार वितरित किए।
यह भी पढ़े : एटीसी में प्रशिक्षित छात्रों को 2000 रुपये की छात्रवृत्ति
प्रदीप सिंह, सलाहकार (रा.भा) ने विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. आर. महेन्द्र कुमार ने बताया कि हिन्दी में कार्य करना प्रत्येक कर्मचारी का संवैधानिक दायित्व है। इस दायित्व का पूरी निष्ठा से अनुपालन करें। हिन्दी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। प्रदीप सिंह, सलाहकार (रा.भा) के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



