जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करें अधिकारी : कादिरवन पलानी
हैदराबाद, हैदराबाद के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (राजस्व) कादिरवन पलानी ने आज कहा कि प्रजावाणी में मिली शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और बुजुर्गों द्वारा व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अतिरिक्त कलेक्टर कादिरवन पलानी ने आज अतिरिक्त कलेक्टर (स्थानीय निकाय) जितेंद्र रेड्डी सहित राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी के साथ कलेक्ट्रेट कॉफ्रेंस हॉल में प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों से शिकायती आवेदन प्राप्त किए। आज इस कार्यक्रम के तहत कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 273 मामले इंदिरम्मा घर, 9 टू बीएचके, 52 राजस्व तथा 20 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे।
अवसर पर कादिरवन पलानीने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जाँच करने और उन्हें तुरंत हल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रजावाणी का मुख्य मक्सद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इसलिए जन-समस्याओं के लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष प्रयास किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… जनप्रतिनिधियों ने किया साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा
कादिरवन पलानी ने अवसर पर प्रजाभवन में आयोजित प्रजावाणी, कलेक्ट्रेट प्रजावणी तथाव्हाट्सऐपप्रजा वाणी के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए उनका हल करते हुए वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए। अवसर पर स्वास्थ्य, आवास, राजस्व, उद्योग, जिला कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



