पीड़ितों के बीच पहुँचे ट्रैक्टर से ओम बिरला

कोटा, राजस्थान में मानसून अब कहर बनकर टूट रहा है। खास तौर पर कोटा जिले में हालात गंभीर हो गए हैं। भारी बारिश से कई गांवों और शहरी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस चुका है और कई सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। इन विकट हालातों के बीच लोकसभा स्पीकर और कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे।

ओम बिरला ने खैराबाद क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आस-पास की बस्तियों का दौरा किया। खैराबाद में नाले के ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों में पानी भर गया है और लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बिरला ने ट्रैक्टर पर बैठकर बस्तियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… भील प्रदेश की माँग ने जोर पकड़ा

कोटा में एक जनसुनवाई के दौरान जैसे ही ओम बिरला को रामगंज मंडी के हालात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जनसुनवाई बीच में छोड़ दी। वे सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से रामगंज मंडी रवाना हो गए। स्टेशन से उतरते ही वह सीधे मारवाड़ चौराहा पहुंचे, जहां नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा था। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ प्रबंधन और जलनिकासी की स्थिति पर चर्चा की।(एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button