धर्म में रत जीव का ही होता है उद्धार : राजमतीश्रीजी
हैदराबाद, जो त्यागी तपस्वी शीलवान होता है, उसको देवता नमन करते हैं। धर्म उनके रोम रोम में समाया होता है। जो धर्म रस को पी लेता है, धर्म में मन लगा लेता है, धर्म के प्रति रुचि में रहता है, उसी का उद्धार होता है। पर्युषण पर्व धर्म के प्रति जागरूकता लाया है। उक्त उद्गार सिख छावनी स्थित आनंद जैन भवन कोरा में जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में राजमती जी म.सा. राजुल आदि ठाणा 3 ने दिये।
आज यहां मंत्री अनिल तातेड़ एवं धर्मेंद्र मांडोत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्य ने कहा कि गौतम स्वामीजी ने प्रभु महावीर से पूछा पंचम आरा कैसा होगा तो प्रभु महावीर ने कहा कि पंचम आरा में दुख ज्यादा और सुख कम होगा। आज तो दुख और सुख का कारण स्वयं व्यक्ति ही है। जो जीवन में धर्म, त्याग, तप को जान लेता है वह सुखी रहता है। व्यक्ति यदि दो हाथों से दान देता है तो उसकी यश कीर्ति कितनी बड़ी होती है।
पर्युषण पर्व में दान, तप और धर्म का संदेश
दान देने वाले से पूछो दान कैसा होता है। कंजूस को पता ही नहीं, क्योंकि कभी दान किया ही नहीं। मोमन सेठ के पास 56 करोड़ था पर खर्च नहीं किया। दान देना सबसे सरल है। पर्युषण के आठ दिनों में एक भी दिन ऐसा न गुजरे, जब दान नहीं दिया हो। दान देकर रोना नहीं और दान दिये बगैर सोना नहीं। म.सा. ने कहा कि जो लोग दान देने वाले हैं उनको कभी रोकना नहीं चाहिए। मनुष्य भव मिला है स्वस्थ शरीर है जिनवाणी का अवसर मिला है उसे सुनकर चेत जाएं।
मंच का संचालन महामंत्री गौतमचंद मुथा ने करते हुए कहा कि नवकार महामंत्र का जाप प्रवचन के पश्चात प्रतिदिन गतिमान है। आज अंतगड सूत्र का वाचन हुआ। 100 के ऊपर एकासना हुए जिनमें लाभार्थी विक्रमचंद गौतम पारसमल किशोर विमल रूपेश सुखानी परिवार एवं किरण देवी अमरचंद उमेश सुमित बागरेचा परिवार रहा। कल्पसूत्र का वाचन भी किया गया। धार्मिक प्रतियोगिता महिलाओं के लिए हुई, जिसमें कई महिलाओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़े : निर्मल मन से सुनें कल्प सूत्र : कनकप्रभाजी
रविवार को बच्चों का शिविर सुबह 11 बजे से रहेगा, जिसके लाभार्थी मातृ कीकी बाई धनराज के दिव्य आशीष से किशन टपरावत परिवार होंगे। एकासन प्रभावना के लाभार्थी रेखा कैलाश कांकरिया परिवार की रही। एकासन व्यवस्था में संजय कटारिया, गौतमचंद मुथा, आनंद भंसाली, महावीर बोहरा, धर्मेंद्र मांडोत, सुमित बागरेचा,
महावीर तातेड़, भरत मेहता, विकास कटारिया, हर्ष लोढ़ा, आनन्द युवा मंडल के सदस्य, वर्धमान महिला मंडल की मंजुला संचेती, तारा देशहरला, शोभा तातेड, तेजल देशलहरा एवं सदस्यों ने सहयोग दिया। मंत्री अनिल तातेड़ ने बच्चों को समय पर भेजने का आग्रह किया। महामंत्री गौतमचंद मुथा ने उपाध्याय गौतम मुनि गौशाला एवं पशु चिकित्सालय के बारे में जानकारी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



