ऑपरेटर-लीड इंडस्ट्रियल : सारगाड करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
हैदराबाद, अमेरिका स्थित ऑपरेटर-लीड इंडस्ट्रियल और निवेश मंच सारगाड ने तेलंगाना में दीर्घकालिक और चरणबद्ध निवेश की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अगले 3 से 5 वर्षों में 1,000 करोड़ तक निवेश करने की इच्छा जताई। इस संबंध में कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ श्रीनिवास थोटा ने विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
एयरोस्पेस, रक्षा, ऑटोमोटिव और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में अनुभव रखने वाली सारगाड ने राज्य में एविएशन एमआरओ सुविधा स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई। कंपनी मुख्य रूप से लंबे चक्र, प्रमाणन-आधारित और निर्यात-उन्मुख औद्योगिक व्यवसायों पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें… व्यस्त रहा दावोस में पहला दिन, गूगल ने साझेदारी में रुचि दिखायी
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल को क्यूर, प्यूर और रेर के रूप में तीन विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों में रणनीतिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरंगल और आदिलाबाद में दो नए हवाई अड्डों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कंपनी से इनमें से किसी एक स्थान पर एमआरओ सुविधा की संभावनाएँ तलाशने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



