राजस्थान से हैदराबाद अफीम की तस्करी का पर्दाफाश, दो आरोपी धरे गए
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की सिकंदराबाद जि़ला टास्क फोर्स ने राजस्थान से हैदराबाद अफीम की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 2.22 किलो मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।
सिकंदराबाद डीटीएफ की सीआई सौजन्य ने बताया कि बेगमपेट स्थित महावीर प्लाज़ा के पास सुनील नामक व्यक्ति को अफीम बेचते हुए दबोचा गया। उसके पास से 20 ग्राम ओपियम बरामद हुई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर नारायणगुड़ा शांति थिएटर के पास जाल बिछा कर अशोक कुमार नामक एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें… चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो देखने के आरोप में 34 गिरफ्तार
वह राजस्थान से बस में ओपियम लेकर हैदराबाद पहुँचा था और सुनील को बेचने के बाद एक अन्य ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपियों के पास से दोपहिया, अफीम, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ नारायणगुड़ा की आबकारी पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



