हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय भूमि को लेकर गठित समिति का विरोध
हैदराबाद, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ भूमि को लेकर विवाद के चलते सरकार द्वारा गठित कमेटी का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया।
आज यहाँ एचसीयू परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद उप्पल ज़िला कन्वीनर बुर्रा अखिल ने विरोध जताया। जिला कन्वीनर ने तेलंगाना सरकार द्वारा गठित कमेटी को रद्द करने की माँग की, क्योंकि इस समिति में कांग्रेसी नेताओं व मंत्रियों जैसे मीनाक्षी नटराजन, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, भट्टि विक्रमार्का, डी. श्रीधर बाबू को ही शामिल किया गया, जबकि समिति में विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय ने विशेषज्ञों के साथ समिति गठित करने के आदेश दिए, लेकिन इस समिति में कोई विशेषज्ञ शामिल नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस समिति को रद्द करने का आग्रह कर विशेषज्ञों से युक्त समिति गठित करने की माँग की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद विश्वविद्यालय जेएसी ने राहुल गांधी लिखा को खुला पत्र
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



