मुस्लिम आरक्षण देने से मना करने पर महिला बिल का विरोध : रामचंदर

Ad

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए लोकसभा में पेश नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल का कांग्रेस व इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) गठबंधन सहयोगियों के विरोध के खिलाफ मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के घर का घेराव करने निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को आज पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

कांग्रेस के विरोध के चलते महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने से नाराज रामचंदर राव ने कहा कि ब्रिटिशों द्वारा स्थापित कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व ईटली की महिला नेता कर रही हैं। इसलिए कांग्रेस को राजनीति में अपने परिवार की महिलाओं के सिवाय किसी दूसरी आम महिला का आना पसंद नहीं है।

Ad

यह भी पढ़े : न्यायाधिकरण में सुलझाएँ मंदिर भूमि विवाद : कोर्ट

रामचंदर राव ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर महिलाओं में काफी खुशी थी, लेकिन कांग्रेस ने बिल को गिराकर महिलाओं की खुशियों पर पानी फेर दिया। उन्हेंने कहा कि दरअसल धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने से मना करने किए जाने पर कांग्रेस ने महिला विधेयक का विरोध किया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button