अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा द्वारा अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम शाखा अध्यक्षा शीतल जैन के नेतृत्व में आश्रिता बॉयज होम गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, ओल्ड जेल खाना, नाला बाजार, मोंडा मार्केट में आयोजित हुआ।

अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अच्छा रंग भरने वाले पाँच बच्चों को बोर्ड एवं मार्कर्स भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शाखा की सदस्य पूनम बोहरा, मीना दुग्गड़, वंदना दुग्गड़, संजू सांखला एवं सीमा का विशेष योगदान रहा। अवसर पर शाखा की सदस्य एवं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की अंगदान संयोजिका कला गांधी ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… दक्षिण मध्य रेलवे में महिला सशक्तिकरण का बोलबाला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button