ओयू में कार्यकारी परिषद की 188वीं बैठक आयोजित

Ad

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आज नवनियुक्त कार्यकारी परिषद की 188वीं बैठक आयोजित की गई।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह तेलंगाना सरकार द्वारा इस शीर्ष निकाय के पुनर्गठन के बाद पहली औपचारिक सभा रही। कुलपति वरिष्ठ प्रोफेसर कुमार मोलुगरम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के भविष्य की दिशा और संस्थागत सुधारों को लेकर चर्चा की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में उच्च शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. योगिता राणा, कॉलेज शिक्षा आयुक्त ए. श्रीदेवसेना, विशेष सचिव वेंकटेश डी. सहित अन्य अधिकारियों तथा शिक्षाविदों ने भाग लिया। प्रो. कुमार मोलुगरम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल औपचारिक सभा नहीं है, बल्कि उस्मानिया विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की साझा प्रतिबद्धता है।

Ad

प्रो. कुमार मोलुगरम ने प्रशासनिक लक्ष्यों को हासिल करने में निरंतर सहयोग के लिए तेलंगाना सरकार तथा वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय पारदर्शी और प्रभावशाली शासन के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा, जिसमें छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय के विकास पथ तथा भविष्योन्मुखी दूरदर्शी शिक्षा नीतियों के विकास पथ तथा भविष्योन्मुखी दूरदर्शी नीतियों के शिक्षा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। अंत में परिषद द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्रों के लिए रणनीतिक योजनाएं तैयार करने तथा शिक्षण मानकों में गुणात्मक सुधार लाने जैसे विषयों पर सहमति व्यक्त की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button