पाक क्रिकेटर हैदर अली निलंबित

Ad

मैनचेस्टर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि उसके बल्लेबाज हैदर अली के खिलाफ इंग्लैंड में आपराधिक जाँच चल रही है और उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा है कि बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीसीबी ने कहा कि क्रिकेटर हैदर अली से जुड़ी जाँच पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान-ए टीम) के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना को लेकर की जा रही है।

पीसीबी ने 24 वर्षीय अली के खिलाफ जाँच की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं बताया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सोमवार को उन्हें बलात्कार के आरोप की एक शिकायत मिली है। पुलिस ने बयान ने कहा कि हमने इस संबंध में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह घटना बुधवार, 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक परिसर में हुई थी। आगे की पूछताछ तक उस व्यक्ति को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: इंग्लैंड को मिला रिकॉर्ड लक्ष्य

ब्रिटेन में पुलिस आमतौर पर जाँच के इस चरण में संदिग्धाएँ का नाम नहीं बताती है। पाकिस्तान की टीम का 15 दिवसीय दौरा 22 जुलाई को शुरू हुआ था। पीसीबी ने बयान में कहा कि अली को जाँच के परिणाम आने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से सम्मान करता है और जाँच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button