इंग्लैंड को मिला रिकॉर्ड लक्ष्य

Ad

लंदन, भारत पाँच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहाँ जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रन का लक्ष्य देने के बाद इंग्लैंड का 50 रन पर एक विकेट चटकाने में सफल रहा। भारत को श्रृंखला को 2-2 से बराबर करने के लिए और नौ विकेट की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड के सामने जीत के लिए और 324 रन बनाने की मुश्किल चुनौती है।

दिन के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (14) को बोल्ड का भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस समय बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। क्रॉली के आउट होते ही दिन के खेल की समापन की घोषणा कर दी गई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीन जीवनदान का फायदा उाते हुए मुश्किल परिस्थितियों में (118) की शतकीय पारी खेली। उन्होंने आकाशदीप (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।

कप्तान शुभमन गिल और करुण नायर के सस्ते में आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर (53) और रविंद्र जडेजा (53) ने अर्धशतकीय पारियों से सुनिश्चित किया की मैच पर भारत का दबदबा बना रहे। ओवल में चौथी पारी में सफलतापूर्वक सबसे बड़ा लक्ष्य का पीछा 263 रन का है। ऐसे में इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए चौथी पारी में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना होगा। जायसवाल ने मौजूदा दौरे के दूसरे और कॅरियर के छ शतकीय पारी के दौरान 164 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और दो छक्के जड़े।

जायसवाल चमके, सुंदर-जडेजा के अर्धशतक, गेंदबाज हावी

इस 23 साल के वामहस्त बल्लेबाज ने आकाशदीप के साथ शतकीय साझेदारी के बाद करुण नायर (17) के साथ 40 और जडेजा के साथ 44 रन भी अहम साझेदारियाँ निभा कर टीम को बड़े स्कोर की अग्रसर किया। आकाशदीप ने दिन के शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों का बेखौफ होकर सामना किया। उन्होंने 94 गेंदों की पारी में 12 चौके जड़कर जायसवाल पर दबाव को हावी नहीं होने दिया।

दिन के आखिरी सत्र में पिछले मैच के शतकवीर जडेजा और सुंदर ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। जडेजा ने अपनी पारी के दौरान 77 गेंदों का सामना किया, तो वहीं सुंदर ने आखिरी विकेट के लिए प्रसिद्ध कृष्णा के साथ 39 रन की साझेदारी की, जिसमें रनों के लिहाज से कृष्णा का कोई योगदान नहीं था। सुंदर ने 46 गेंदों की आक्रामक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने गस एटकिंसन के खिलाफ लगातार दो चौके और छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पाँच, जबकि एटकिंसन ने तीन और जैमी ओवरटन ने दो विकेट लिये। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की आक्रामक सलामी जोड़ी को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। आकाशदीप, सिराज और कृष्णा ने ऑफ स्टंप के करीब गेंदबाजी कर दबाव बनाये रखा। टीम को इसका फायदा आखिरी ओवर में हुबा, जब सिराज की यॉर्कर पर क्रॉली गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।

जायसवाल का शतक, गिल-नायर फ्लॉप, टंग की धारदार गेंदबाज़ी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (11) ने दिन के पहले सत्र के आखिर में दो शानदार चौके जड़े थे, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर गस एटकिंसन ने उन्हें पगबाधा कर दिया। गिल ने इस तरह इस श्रृंखला का अंत 754 रन के साथ किया, जो महान सुनील गावस्कर के भारतीय रिकॉर्ड से महज 20 रन कम है।

नायर (17) एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गँवा बै। एटकिंसन की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। जायसवाल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कट शॉट पर सबसे ज्यादा रन बटोरे। वह आउट भी इसी शॉट पर हुए। उन्होंने जोस टंग की गेंद पर आक्रामक शॉट लगाया, लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट बाउंड्री के पास जैमी ओवरटन उनका शानदार कैच लपका।

भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 75 रन से की। जायसवाल और आकाशदीप ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिन के शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। दोनों ने साझेदारी के दौरान कुछ शानदार शॉट खेलने के अलावा आसानी से दौड़कर रन चुराए।

आकाशदीप को लंच से कुछ समय पहले जैमी ओवरटन ने आउट किया। आकाशदीप उनकी उछाल लेती गेंद से सामंजस्य नहीं बिा सके और गस एटकिंसन ने कवर क्षेत्र में आसान कैच लपका। क्रिस वोक्स के कंधे की चोट के कारण एक गेंदबाज कम होने से इंग्लैंड की परेशानी और बढ़ गई।

भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, दूसरी पारी में गिरा पहला विकेट

स्कोर बोर्ड
भारत पहली पारी: 224
रन।
इंग्लैंड पहली पारी 247 रन।
भारत दूसरी पारी : यशस्वी जायसवाल का. ओवरटन बो. टंग 118, लोकेश राहुल का. रूट बो. टंग 07, साई सुदर्शन पगबाधा बो. एटकिंसन 11, आकाशदीप का. एटकिंसन बो. ओवरटन 66, शुभमन गिल पगबाधा बो. एटकिंसन 11, करुण नायर का. स्मिथ बो. एटकिंसन 17, रविंद्र जडेजा का. ब्रूक बो. टंग 53, ध्रुव जुरेल पगबाधा बो. ओवरटन 34, वॉशिंगटन सुंदर का. क्रॉली बो. टंग 53, मोहम्मद सिराज पगबाधा टंग 00, प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद 00,

अतिरिक्त : 26, कुल : 88 ओवर में सभी आउट 396 रन। विकेट पतन : 1-46, 2-70, 3-177, 4-189, 5-229, 6-273, 7-323, 8-357, 9-357, गेंदबाजी : एटकिंसन 27-3-127-3, टंग 30-4-12-5, ओवरटन 22-2-98-2, बेथल 4-0-13-0, रूट 5-1-15-0. इंग्लैंड दूसरी पारी : जैक क्रॉली बो. सिराज 14, बेन डकेट नाबाद 34, अतिरिक्त : 02, कुल : 13.5 ओवर में एक विकेट पर 50 रन। विकेट पतन : 1-50, गेंदबाजी : आकाशदीप 5-1-15-0, कृष्णा 5-1-23-0, सिराज 3.5-0-11-1.

(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button