पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा गैस ब्लास्ट, 8 की मौत

Ad

पेशावर (पाकिस्तान), पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान में आपातकालीन सेवा मुहैया कराने वाले ‘रेस्क्यू 1122’ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना हरिपुर जिले के ‘हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट’ में हुई। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट ‘ग्रैंड ट्रंक रोड’ के पास एक कारखाने के निकट हुआ, जहां गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। निकट स्थित एक मकान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे नुकसान बढ़ गया और बचाव कार्य जटिल हो गया।

यह भी पढ़े : भारत, न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के बीच कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और बचाव कार्य जारी है। हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने कहा कि लोगों की मौत का मुख्य कारण दम घुटना प्रतीत होता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button