भाजपा को करनी चाहिए वक्तव्य की कड़ी निंदा : हरीश राव

Ad

संयुक्त आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के विभाजन को लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान को लेकर भारास विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने इसे तेलंगाना की 4 करोड़ जनता का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की।

हरीश राव ने कहा कि दशकों के आंदोलन व बलिदानों के बाद तेलंगाना का गठन हुआ। ऐसे महान इतिहास का अपमान करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से गठित तेलंगाना का अपमान करने वाले सांसद सूर्या की टिप्पणी की भाजपा कड़ी निंदा करे। उन्होंने कहा कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार तेलंगाना को लेकर इसी प्रकार जहर उगला है।

यह भी पढ़ें… दक्षिण के राज्यों के साथ न खेले केंद्र : केटीआर

इस प्रकार भाजपा का तेलंगाना के प्रति जहर उगलना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा में बीआरएस के सांसद होते, तो सांसद सूर्या को जवाब देते। तेलंगाना कांग्रेस और भाजपा के सांसद मूकदर्शक बने रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button