पाकिस्तान पुलिस ने किया पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार
लाहौर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गत एक सप्ताह में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से अधिकतर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने 200 से अधिक खुफिया जानकारी के आधार पर पूरे प्रांत में अभियान चलाया और 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अधिकांश आतंकवादी टीटीपी से जुड़े हैं। बाकी संदिग्ध बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे। सीटीडी ने बताया, ‘‘एक खतरनाक टीटीपी आतंकवादी, पीर शम्स को लाहौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया।’’ (भाषा)
यह भी पढे़: पाकिस्तान: पुलिस चौकी हमला नाकाम, एक आतंकी ढेर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



