पाकिस्तान नहीं करेगा एशिया कप का बहिष्कार, आईसीसी को फिर भेजा पत्र

दुबई, पाकिस्तान ने एशिया कप के बहिष्कार की धमकी वापिस ले ली है लेकिन मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर उसका ऐतराज बरकरार है और पीसीबी ने टीम के बाकी मैचों में जिम्बाब्वे के इस मैच रैफरी की जगह रिची रिचर्डसन को जिम्मेदारी देने की मांग की है। समझा जाता है कि मंगलवार की देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को एक और ईमेल लिखकर पाइक्रॉफ्ट को उसके सारे मैचों से हटाने की मांग की है जिसे अभी तक आईसीसी ने माना नहीं है।

पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान और यूएई के बीच आज शाम को होने वाले मैच में भी रैफरिंग करनी है। विवाद की शुरूआत तब हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय टीम ने रविवार को मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नहीं आये। पीसीबी ने इस विवाद के लिये पाइक्रॉफ्ट को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि सूर्यकुमार से हाथ नहीं मिलाये और दोनों कप्तानों को टीम शीट का आदान प्रदान भी नहीं करने दिया।

पाकिस्तान का पक्षपात का दावा, आईसीसी ने नहीं मानी मांग

सूर्यकुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़तों और आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये लिया गया था। पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों पर खेल भावना का पालन नहीं करने और पाइक्रॉफ्ट पर भेदभाव का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े : आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की शिकायत, पाइक्रॉफ्ट बने रहेंगे मैच रैफरी

इसके बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दी और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान के अखबार ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान टीम निदेशक नवीद अकरम चीमा ने बताया है कि पाइक्रॉफ्ट बीसीसीआई के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने डॉन डॉट कॉम को सोमवार को बताया कि चीमा ने टूर्नामेंट निदेशक एंडी रसेल से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की है । उन्होंने यह भी कहा कि मैच रैफरी बीसीसीआई के निर्देशों पर काम कर रहे थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button