पलानीस्वामी ने जल्लीकट्टू मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये की राहत का एलान

नामक्कल (तमिलनाडु), अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर जल्लीकट्टू में सांडों को वश में करने के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।

इसके अलावा, तमिलनाडु के इस लोकप्रिय पारंपरिक खेल के लिए पंजीकृत लोगों और सांडों को राज्य सरकार की ओर से बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिले के सालापालयम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। पलानीस्वामी ने इससे पहले प्रतियोगिता में भाग ले रहे लोगों को यह शपथ भी दिलाई कि वे सांडों को पकड़ने या उन्हें वश में करने की कोशिश के दौरान उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाएंगे।

पलानीस्वामी ने कहा कि जल्लीकट्टू तमिलनाडु की संस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने से पहले पलानीस्वामी ने कहा कि इस वर्ष जब अन्ना द्रमुक की सरकार बनेगी, तब जल्लीकट्टू के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़े: हीरा ग्रुप की निदेशक नौहीरा शेख को पाँच करोड़ रुपये का जुर्माना

इसके अलावा पारंपरिक खेल में पंजीकृत लोगों और सांडों के लिए बीमा की व्यवस्था भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पोंगल पर्व के दौरान मदुरै के अलंगनल्लूर में आयोजित जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अधिकतम सांडों को वश में करने वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button