घी में मिलावट मामले में पैनल ने किया तितिदे में कमियों की ओर इशारा

हैदराबाद, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (तितिद) में प्रशासनिक अनियमितताओं और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सरकार द्वारा गठित जांच आयोग की रिपोर्ट ने घी खरीद से जुड़े गंभीर नियम उल्लंघनों और शीर्ष अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए व्यापक सुधार और सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।

रिटायर्ड आईएएस दिनेश कुमार की अध्यक्षता वाले एक-सदस्यीय आयोग ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (तितिद) में बड़ी कमियों की ओर इशारा किया है। इस गड़बड़ी में पूर्व कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्म रेड्डी को मुख्य व्यक्ति के तौर पर नामित किया गया है, जबकि पूर्व तितिदे कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और वाईएसआरसीपी नेताओं चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी और भूमना करुणाकर रेड्डी की भूमिकाएँ भी जाँच के दायरे में हैं।

यह भी पढ़े : नलगोंडा : नोश फार्मा लैब के रिएक्टर में विस्फोट

सरकार द्वारा नियुक्त आयोग ने कहा कि 70 लाख किलोग्राम घी बिना अनिवार्य जाँच के खरीदा गया, जिससे टेंडर नियमों का उल्लंघन हुआ और लैब रिपोर्टों को नज़रअंदाज़ किया गया। इसमें कार्रवाई, ब्लैकलिस्टिंग और पूरी व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button