फ्रीडम रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल और अभिनेता सिद्दु जोन्नलगड्डा के बीच साझेदारी

हैदराबाद, भारत के प्रमुख खाद्य तेल ब्रांड फ्रीडम रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल ने तेलुगु परिवारों को स्वस्थ खाने की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु ‘डीजे टिल्लू’ और ‘टिल्लू स्क्वायर’ फिल्मों के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता सिद्दु जोन्नलगड्डा के साथ साझेदारी की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स के साथ उनका जुड़ाव ब्रांड को उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बनाने और हर किचन के लिए शुद्ध, हेल्दी खाना पकाने के तेल के समाधान देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में सहायता करेगा। इस सहयोग में सिद्दु तेलुगु राज्यों में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य जगहों पर फ्रीडम के कैंपेन में नज़र आएँगे। इसका उद्देश्य हेल्दी खाना पकाने के बारे में चर्चा शुरू करना और फ्रीडम रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल में विश्वास को मजबूत करना होगा।

अवसर पर जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड, बिक्री और विपणन के उपाध्यक्ष पी. चंद्र शेखर रेड्डी ने कहा कि हम अभिनेता जोन्नलगड्डा के साथ जुड़कर खुश हैं। हम उनका फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल परिवार में स्वागत करते हैं। फ्रीडम सूरजमुखी का तेल ग्राहकों को कम तेल से अधिक पकाने में मदद करता है, जो उपयोगकर्ताओं को अच्छे स्वाद के साथ स्वास्थ्य का एक अनूठा संयोजन देता है।

यह भी पढ़ें… एफटीसीसीआई : टूरिज्म रील तथा शॉर्ट्स मेकिंग बूटकैंप 17 जनवरी को

फ्रीडम हेल्थी कुकिंग ऑयल्स के विपणन प्रमुख चेतन पिंपलखुट ने कहा कि हम सिद्दु जोन्नलगड्डा का फ्रीडम परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। उनका जीवंत व्यक्तित्व, विचित्र हास्य, करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति और तेलुगु राज्यों में विशाल युवा प्रशंसक आधार फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल को युवा दर्शकों के साथ साथ जुड़ने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जीवनशैली और खाने की आदतों को अपनाने पर बातचीत को प्रोत्साहित करने में सहायता करेगा। जीवन के प्रति उनका समर्पण, संतुलन और सचेत दृष्टिकोण ब्रांड के ‘स्वस्थ खाएँ और स्वस्थ रहें’ के दर्शन को पूरी तरह से दर्शाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button