कविता की 72 घंटे की भूख हड़ताल के लिए माँगी गई अनुमति
हैदराबाद, पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण देने की माँग को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से तेलंगाना जागृति की संस्थापक व विधान परिषद सदस्य के. कविता द्वारा सोमवार, 4 अगस्त की सुबह 10 बजे से गुरुवार, 7 अगस्त को सुबह 10 बजे तक इंदिरा पार्क स्थित धरना चौक पर की जाने वाली भूख हड़ताल के लिए पुलिस से अनुमति माँगी गई।
एमएलसी कविता ने बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास पर भूख हड़ताल से संबंधित पोस्टर जारी कर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार तथा राज्य की कांग्रेस सरकार पर बीसी रिजर्वेशन बिल को कानूनी जामा पहनाने के प्रति प्रतिबद्ध नहीं होने का आरोप लगाया। तेलंगाना जागृति व युनाइटेड फूले के तत्वावधान में के. कविता द्वारा की जाने वाली भूख हड़ताल के लिए सेंट्रल जोन डीसीपी से अनुमति माँगते हुए आवेदन किये जाने की जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़ें… पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए 72 घंटे अनशन करेंगी कविता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



