हैदराबाद में पेट्रोल-डीजल संकट? पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद सहित तेलुगु राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस स्थिति ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

सरकारी स्तर पर हालांकि स्थिति को सामान्य बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। स्टॉक की जानकारी के साथ आधिकारिक बयान भी जारी किए गए हैं।

सरकार का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समीक्षा बैठक की है और समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वे कल सुबह से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और समाधान के प्रयास जारी हैं। वहीं तेलंगाना में अब तक मुख्यमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

जमीनी हकीकत और सरकारी दावों के बीच अंतर को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो समस्या और गहरा सकती है।

आंध्र प्रदेश में 421 पेट्रोल पंप बंद सीएम ने कदम उठाने के दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायुडू ने अधिकारियों को राज्य में ईंधन की कमी को दूर करने के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया है। ईंधन की किल्लत के कारण राज्य में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात मुंबई से अमरावती रवाना होने से पहले मुख्य सचिव साई प्रसाद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की।

रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किल्लत को दूर करने और जनता को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएँ। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के 4,510 पेट्रोल पंप में से लगभग 421 आपूर्ति की कमी के कारण बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन घबराहट में की जा रही खरीदारी के कारण माँग तेजी से बढ़ गई है, जिससे कई पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button