उस्मानिया विश्वविद्यालय ने जारी किए पीएचडी प्रवेश परिणाम

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय ने आज श्रेणी-2 के लिए आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.osmania.ac.in पर उपलब्ध हैं।

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीबीटी मोड पर आधारित प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ पारदर्शी तथा कठोर चयन प्रक्रिया के बीच उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए श्रेणी-2 के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी गई। जिसके चलते विश्वविद्यालय के 12 संकायों में उपलब्ध सभी 667 पीएचडी रिक्तियों के लिए 667 उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया।

जानकारी देते हुए बताया गया कि चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद में विभिन्न संकायों से साक्षात्कार के लिए 2,906 उम्मीदवारों को चुना गया। विज्ञान संकाय में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई, जहां 995 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इसके बाद कला और इंजीनियरिंग संकायों में क्रमशः 451 और 341 उम्मीदवारों की भागीदारी रही। जारी परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय को 306 तथा इंजीनियरिंग संकाय को 167 सीटें मिली। इसी क्रम में कला संकाय (52), वाणिज्य (42), शिक्षा (17), प्रबंधन (14), प्राच्य भाषाएँ (13), सामाजिक विज्ञान (36), सूचना विज्ञान (4), विधि (7), फार्मेसी (3) तथा और प्रौद्योगिकी संकाय को (6) सीटें आवंटित हुईं।

उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम ने अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो. जी. नरेश रेड्डी, ओएसडी प्रो. एस. जितेंद्र कुमार नाइक, 12 संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों, अध्ययन बोर्ड के अध्यक्ष, प्राचार्यों और सहायक कर्मचारियों की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और पेशेवर तरीके से निष्पादित करने के लिए सराहना की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button