पोन्नम प्रभाकर ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
हैदराबाद, राज्य परिवहन और बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने आज चिंतल बस्ती शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और यूनानी अस्पताल का औचत निरीक्षण किया।अवसर पर उन्होंने कहा किराज्य सरकारसभी लोगों को समय पर प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रयास कर रही है। हमें इस तरह से चिकित्सा सेवाएं प्रदान करनी चाहिए, जिससे सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास बढ़े।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और यूनानी अस्पताल का औचक दौरा करते हुए उपस्थिति रजिस्टर, लैब, दवा भंडारण गृह आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ओपी वार्ड में बाह्य रोगी रजिस्टर की जांच करते हुए मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के क्षेत्रीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : भारत के सॉफ्ट पावर का मेरुदंड
कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें
पोन्नम प्रभाकर ने कह गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बुजुर्गों को उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एक पवित्र और मानवीय पेशा है। सरकार का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा उपचार प्रदान करना है। इसलिए कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उत्तरदायित्व के साथ प्रदान की जानी चाहिए।
पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि मानसून का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही परिसर तथा आस-पास की स्वच्छता की ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि उनके साथ-साथ जिला कलेक्टर तथा जीएचएमसी आयुक्त समय-समय पर अस्पतालों, स्कूलों तथा छात्रवासों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। अवसर पर पीएचएन पर्यवेक्षक, चिकित्सक व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



