प्रो कबड्डी लीग : पटना पाइरेट्स ने बुल्स को 46–37 से हराया

नई दिल्ली, प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक प्लेऑफ मुकाबलों में पटना पाइरेट्स ने एक बार फिर अपनी विजयी लय बरकरार रखी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार शानदार जीतें हासिल की हैं और अब खिताब की दावेदारों में शुमार हो चुकी है।

सोमवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में पटना ने अपने संतुलित खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की। पटना पाइरेट्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां एलिमिनेटर दो में बेंगलुरु बुल्स को 46–37 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के एलिमिनेटर तीन में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत तेलुगु टाइटंस से होगी।

बेंगलुरु बुल्स को हराकर पाइरेट्स ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की। पाइरेट्स की ओर से स्टार रेडर अयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक जुटाए जबकि टीम के डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बुल्स की टीम को लगातार दबाव में रखा। मैच का आकर्षण हालांकि बुल्स के शुभम बिटाके की सात अंक की रेड रही जो पीकेएल में एक खिलाड़ी की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत अंक हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button