झटपट बनाएं टेस्टी स्नैक्स और डेज़र्ट घर पर

अगर आप घर पर जल्दी, आसान और स्वादिष्ट स्नैक्स व डेज़र्ट बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपीज़ आपके लिए परफेक्ट हैं। बिना ज्यादा मेहनत और कम समय में तैयार होने वाले होममेड स्निकर्स बार, क्रिस्पी स्वीट पोटैटो वेजेज और 2 मिनट का चॉकलेट मग केक आपके स्वाद को देंगे एक खास ट्रीट।

होममेड स्निकर्स बार

सामग्री – 1 कप खजूर, 1.5 टेबल स्पून पीनट बटर, स्वादानुसार नमक, 1 टी स्पून वनिला एसेंस, 1 कप ओट्स, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली, 150 ग्राम डार्क चॉकलेट मेल्ट की हुई।

विधि

सबसे पहले कैरमल बनाने के लिए खजूर को एक बाउल उबलते पानी में करीब 20-25 मिनट के लिए भिगाएँ और फिर पानी निकाल कर मिक्सर ग्राइंडर में पीनट बटर, वैनिला एसेंस और नमक के साथ ब्लेंड कर स्मूद कैरमल सॉस बनाएँ। इस एक बाउल में निकाल कर इसका एक चौथाई मिश्रण अलग रखें। ओट्स और बाकि कैरेमल मिश्रण को ग्राइंडर में आटे जैसा बनने तक अच्छी तरह पीसें।

एक आयताकार बेकिंग टिन में बेकिंग पेपर बिछाएँ और उस पर ओट्स के मिश्रण को समान रूप से फैलाएं। फिर इसके ऊपर अलग रखा कैरेमल सॉस डालें। ऊपर से कुछ कटी हुई मूंगफली डालें और लगभग 3 घंटे के लिए फ्रीज़ करें। तैयार बार को भी स्लाइस में काट कर उन्हें पिघली हुई डार्क चॉकलेट की बाउल में डिप करें और एक बेकिंग पेपर पर रखें। सर्व करने से पहले लगभग एक घंटे के लिए फ्रीज करें। घर का बना स्नीकर्स बार तैयार है!

स्वीट पोटैटो वेजेज

सामग्री – 3 शकरकंद, 3 चम्मच जैतून तेल, 1-1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, थाइम या ड्राई रोजमेरी, स्वादानुसार नमक।

विधि

ओवन को लगभग 430 डिग्री पर प्रीहीट करें। शकरकंद को धो कर आधा करें और समान आकार के वेजेज में काट लें। एक्ट्रा क्रिस्पी करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। एक बड़े बाउल में इन वेजेज पर ऑलिव ऑयल डालें और सारे मसाले मिलाकर उनपर डालें। सभी वेजेज पर हल्के मसाले की कोटिंग होनी चाहिए। इन वेजेज को बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर बिछाकर रखें और 15-20 मिनट तक उलट-पलट कर सुनहरा होने तक बेक करें। टोमैटो केचप, चीज़ी डिप या चिपोटल सॉस के साथ सर्व करें।

2 मिनट चॉकलेट मग केक

सामग्री – 1 कप दूध, 1/2 कप मक्खन, 1 कप आटा, 1/2 कप कोको पाउडर, 1 टेबल स्पून फ्रूट सॉल्ट, 1/2 कप गुड़ पाउडर।

विधि – सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। सुनिश्चित करें कि कोई गांठ न हो। आधे कप में बैटर भरें। प्रीहीटेड माइाढावेव ओवन केक को 2.5 मिनट तक बेक करें। ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button