पुराने शहर में आरएएफ के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हैदराबाद, पुराने शहर में हाल के दिनों में उत्पन्न तनाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा इंतज़ाम और सख़्त कर दिए हैं। इसी क्रम में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से बहादुरपुरा पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

पुराने शहर की बहादुरपुरा पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) टीम के साथ पुराने शहर के संदेवनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।बहादुरपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शाकिर अली ने बताया कि नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के निर्देशों का पालन करते हुए आज सुबह  आरएएफ के साथ किशन बाग, पाकीजा होटल,  गुरुद्वारा और सिख छावनी में फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस ने बताया कि जनता की सुरक्षा तथा अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से ही फ्लैग मार्च किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पुरानापुल दरवाजा स्थित काली मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए फ्लैग मार्च का आयोजन होने की जानकारी दी गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button