हिमाचल में बारिश का कहर, स्कूल-सड़कें बंद

शिमला, स्थानीय मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक राज्य के दो से सात जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की पीली चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया, जिससे 12 में से पांच जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए, जबकि दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 484 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने 30 अगस्त तक राज्य के दो से सात जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की पीली चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट के मद्देनजर बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना और सोलन जिलों में आवासीय संस्थानों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। हमीरपुर और ऊना ज़िलों में रविवार (24 अगस्त, 2025) देर रात आदेश जारी किए गए।

हिमाचल में भारी बारिश से सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित

बिलासपुर, मंडी और सोलन में प्रशासन के फ़ैसले की जानकारी सोमवार सुबह अभिभावकों को दी गई। रविवार रात से राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। रविवार रात दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 484 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इनमें से मंडी ज़िले में 245 सड़कें और निकटवर्ती कुल्लू में 102 सड़कें बंद हैं।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, चंबा और पठानकोट को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए और औट और सैंज को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 305 भी बंद है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 941 बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर और 95 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। एसईओसी ने बताया कि मानसून की शुरुआत वाले 20 जून से 24 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग लापता हो गए।

यह भी पढ़े : थराली में बादल फटा : युवती की मौत, एक लापता

इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक 77 बार अचानक बाढ़, 40 बार बादल फटने और 79 बड़े भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को बारिश से संबंधित घटनाओं में 2,348 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में चालू मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 24 अगस्त तक 662.3 मिमी औसत वर्षा हुई, जबकि औसत वर्षा 571.4 मिमी होती है, जो 16% अधिक है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button