प्रवासियों की बाट जोह रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Ad

हैदराबाद, राजस्थान फाउंडेशन, हैदराबाद चैप्टर द्वारा बंजारा हिल्स स्थित होटल ताज कृष्णा में प्रवासी राजस्थानी संवाद के दूसरे सत्र के तहत आयोजित तेलंगाना के प्रवासी राजस्थानी बंधुओं के सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास हेतु निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान अपने प्रवासियों की बाट जोह रहा है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर्ष का विषय है कि मारवाड़ी समाज उद्यम तथा व्यापार के साथ अपनी संस्कृति तथा अमूल्य विचारों के साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा दे रहा है। इस समाज का सेवा, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लिखिए योगदान है। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि प्रवासियों ने अपनी संस्कृति तथा परंपरा को सतत रूप से अपनाकर रखा है। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को चरितार्थ करते हुए कई प्रवासी राज्य के विकास को नए आयाम प्रदान कर रहे हैं।

राजस्थान में उपलब्ध संभावनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और विरासत को साथ-साथ चलना चाहिए। इसलिए सरकार यहाँ की पारंपरिक हवेलियों को टूटने से बचाना चाहती है। पर्यटन क्षेत्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जिसके चलते राज्य में काम से कम 500 होटलों की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स का खिताब जीता जमाल हुसैन ने

मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान में निवेश का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम अपनी मातृभूमि में निवेश करेंगे, तो लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हमें केवल उद्योग में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के दृष्टिकोण से भी निवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े तथा छोटे निवेशकों को अवसर प्रदान किए जाएँगे। उन्होंने हैदराबाद में मिले आदित्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि यहाँ पूरा राजस्थान समाया हुआ है जिले में।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों के परिश्रम, ईमानदारी, साहस तथा समर्थ ने ही आज हमें इस मुकाम पर पहुँचाया है। हमें भी गर्व के साथ अपनी इस पहचान को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। राजस्थान की माटी की सुगंध दुनिया भर में फैले, इसके लिए हम सभी को समन्वित योगदान देना होगा। राजस्थान की बहुमुखी प्रगति पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मरु राजस्थान अब हरियाला राजस्थान बन रहा है। उन्होंने पधारो म्हारे देश कहते हुए 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी सम्मेलन में सभी को हार्दिक आमंत्रित किया।

राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि की ओर बढ़ना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत से प्रेरणा लेते हुए विकसित राजस्थान की संकल्पना की है। इसे साकार करने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने सभी प्रकार के निवेशकों को आमंत्रित करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

छोटे कारोबारी को भी मिले निवेश का समान अवसर

पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़ ने कहा कि जब हम राजस्थान से बाहर निकले, ईमानदारी से छोटे-छोटे कार्य किए और आज मारवाड़ी समाज ने अपना गौरवपूर्ण स्थान हासिल किया है। राजस्थानियों ने कभी राज्य तथा मातृभूमि का नाम छोटा नहीं होने दिया। राजस्थान की संस्कृति, विरासत तथा इतिहास को संरक्षित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बड़े के साथ छोटे कारोबारी को भी निवेश का समान अवसर मिलना चाहिए। आने वाले समय में राजस्थान के विकास के इतिहास के मुकाबले में दुनिया में कोई इतिहास नहीं मिलेगा।

अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, सोहनलाल कड़ेल, शरद बी. पित्ती, प्रवीण जैन सहित अन्य मंचस्थ थे।
अतिथियों का स्वागत-सम्मान श्रीकिशन शर्मा, नरेंद्र गोयल, आर.एन. गुप्ता, सोहनलाल दाहिमा, शंकर राजपुरोहित, अनिरुद्ध गुप्ता सहित अन्य द्वारा किया गया। अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए शरद बी. पित्ती तथा प्रवीण जैन को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन राजस्थान फाउंडेशन, हैदराबाद चैप्टर के उपाध्यक्ष भभूत सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संचालन संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ के सुभाष अग्रवाल द्वारा किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button