रजत बेदी का कमबैक : नहीं चाहते यह वक्त जाए

मुंबई, अभिनेता रजत बेदी का कहना है कि वे ‘बाड्स ऑफ बॉलीवुड’ में जारज सक्सेना की भूमिका निभाते हुए अपने संघर्ष के दिनों को फिर से जी रहे थे जब उन्हें वर्षों तक फिल्म उद्योग में काम नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी ऐसी वापसी होगी। आर्यन खान निर्देशित यह शो बेदी की दो दशक बाद शोबिज़ में वापसी का प्रतीक है।

अभिनेता ‘कोई मिल गया’ और ‘जानी दुश्मन’ के लिए जाने जाते हैं। उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म 2007 की ‘पार्टनर’ थी, जिसमें सलमान खान और गोविंदा थे। बेदी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं खान परिवार का बहुत, बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस शो में शामिल किया, खासतौर पर इस किरदार को मेरी असल जिंदगी के इर्द-गिर्द गढ़ा। मैं अभिभूत हूं कि इसे इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पूरा दर्शकवर्ग कह रहा है, ‘क्या कमबैक है! शाहरुख खान ने आपको वापस ला दिया।

शाहरुख की 1995 की फिल्म ‘ज़माना दीवाना’ में सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने कहा कि जारज न सिर्फ आर्यन बल्कि सुहाना, गौरी खान और शाहरुख खान का भी पसंदीदा किरदार है। अब वे ‘बाड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीजन दो में जारज के रूप में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं।

रजत बेदी : सीजन 2 में वापसी, वक्त न खोने की चाहत

रजत बेदी ने कहा कि मुझे पता है कि वे मुझे और देखना चाहते हैं। और आप सीजन दो में जारज सक्सेना को और देखेंगे। लेखन जारी है, यह और भी धमाकेदार होगा। यह अगले साल कभी होगा। यह बहुत रोमांचक होगा। नेटफ्लिक्स पर शो के प्रीमियर के बाद बेदी की IMDb रैंकिंग 954 से बढ़कर शीर्ष दस भारतीय सितारों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गई।

बेदी ने कहा कि ज़िंदगी खूबसूरत लग रही है। अगर आप पूछें, ‘क्या काम की लाइन-अप है?’, तो मैं कहूंगा, ‘नहीं, मैं अब भी उन कॉल्स का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन कुछ बड़े निर्माता मुझे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए देख रहे हैं, लेकिन जब तक पक्का नहीं होता, पक्का नहीं होता। मैं उत्साहित हूं कि कम से कम अब लोग मुझे आशावादी नजर से देखेंगे कि मैंने अच्छा काम किया है और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा हूं।

बेदी ने कहा कि मैं चीजें करना चाहता हूं और प्रासंगिक बने रहना चाहता हूं तथा अब लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता हूं। मुझे बहुत प्यार और सराहना मिल रही है। मैं सोच रहा हूं, अब क्या? मैं नहीं चाहता कि यह समय चला जाए।” बेदी, जो करीब दो साल पहले अपने परिवार के साथ कनाडा से मुंबई लौट आए थे, ने कहा।

रजत बेदी : दर्द से गढ़ा किरदार, सलमान संग इंतजार

बेदी ने कहा कि उन्होंने शो में जारज सक्सेना के किरदार को गढ़ने में अपना दर्द उड़ेल दिया और उन्हें उद्योग से साथी अभिनेताओं जैसे हर्षवर्धन राणे, अंगद बेदी के कॉल्स मिले। उन्होंने कहा कि लोगों ने उस दर्द से जुड़ाव महसूस किया और उसे सराहा। कुछ अभिनेताओं ने मुझे मैसेज किया क्योंकि मैंने जो झेला है, बहुत से अभिनेता झेल रहे हैं। वे भी किसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे बढ़ सकें और वे देख रहे हैं कि रजत ने धैर्य रखा भले ही उन्हें 15-20 साल तक बॉलीवुड में काम नहीं मिला। वे कह रहे हैं कि हम भी ऐसा कर सकते हैं।

शो के एक सीन का उदाहरण देते हुए बेदी ने कहा कि इसमें वे अपने संघर्ष के बारे में बात करते हैं जब उन्हें कई लोगों से काम मांगने के बावजूद काम नहीं मिला। उन्होंने सरलता से कहा कि यह कई बार हुआ है। उन्होंने निर्देशक राकेश रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर्स मुकेश छाबड़ा, अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और कई स्क्रीन टेस्ट दिए लेकिन कुछ भी साकार नहीं हुआ।

बेदी ने याद किया कि 2021 की फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग के दौरान वे सलमान खान से मिले और उनसे काम मांगा।उन्होंने कहा, “‘राधे’ के लिए मुझे प्रभु देवा सर के जरिए मेहबूब स्टूडियो बुलाया गया। सलमान भाई वहां थे, और उन्होंने कहा कि आप यह रोल नहीं करने वाले क्योंकि यह आपके लिए उपयुक्त नहीं है।’ मैं टूट गया। मैंने कहा, ‘सर, मुझे आपके साथ फिल्म मिल रही है और आप कह रहे हैं कि मैं आपको कुछ बेहतर दूंगा, इंतजार करो।’ मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं फिर से भाई के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

रजत बेदी : आर्यन पर भरोसा, बेटे विवान संग मिली नई शुरुआत

बेदी को उद्योग में अपने समय की कुछ अच्छी यादें भी हैं, खासकर डेविड धवन के साथ तीन फिल्मों ‘जोड़ी नं.1’, ‘चोर मचाये शोर’, और ‘पार्टनर’ में सहयोग की। कनाडा में अपने समय के दौरान ही बेदी को ‘बाड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए एक जीवन बदलने वाली फोन कॉल मिली और संदेश साफ था: आर्यन आपसे एक भूमिका के लिए मिलना चाहते हैं।

बेदी ने कहा कि मैंने सोचा, क्या आप सुनिश्चित हैं? यहां मैं उद्योग में जाकर काम मांगता हूं लेकिन मुझे नहीं मिलता। यहां कोई मुझे ढूंढ रहा है, और वह भी एसआरके का बेटा। यह एक छुपा हुआ आशीर्वाद था। मैंने सोचा, ‘मैं इसे जाने नहीं दूंगा, परवाह नहीं कि किरदार छोटा हो या बड़ा। यह उसका डेब्यू है, इसलिए यह ऐतिहासिक होगा।

यह भी पढ़े : एनएचआरसी ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर ई-सिगरेट मामले में नोटिस जारी किया

बेदी ने कहा कि उन्होंने शो के लिए हां कर दी लेकिन एक शर्त पर: उनका बेटा विवान शो में सहायक निर्देशक के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि खूबसूरती यह थी कि आर्यन को मुझ पर बहुत विश्वास था। उसने मुझे पूरी छूट दी। जैसे, वह मुझे एक सीन देता और कहता, ‘देखो तुम्हें कैसा लगता है।’ फिर मैं आर्यन से कहता, ‘मैं यह और वह करूंगा’, और वह खुश हो जाता। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button