मारवाड़ी युवा संगठन का राखी एवं तीज मेला 2 व 3 अगस्त को
हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में राखी एवं तीज मेला-2025 का आयोजन आगामी 2 3 अगस्त को बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आबिड्स स्थित आरजीए हॉल में राखी एवं तीज मेला की तैयारियों के तहत बैठक का आयोजन किया गया। अवसर पर प्रदर्शनी से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन के दौरान रेणु सारड़ा, मीना नावंदर, श्वेता बजाज, प्रीति भंडारी आदि उपस्थित थीं। बैठक में बताया गया कि प्रदर्शनी में पारम्परिक राखियों के अलावा तीज से संबंधित उत्पादों, फैशन एवं लाइफस्टाइल के उत्पादों के स्टॉल होंगे। प्रदर्शनी के दौरन विभिन्न गेम एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लकी ड्रॉ के साथ सरप्राइज गिफ्ट भी आकर्षणों में शामिल है। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
यह भी पढ़ें… कादम्बिनी कल्ब की 394वीं मासिक गोष्ठी आयोजित
बैठक में अध्यक्ष हेमंत सारड़ा, मंत्री आनंद बजाज, कोषाध्यक्ष रमाकांत बजाज, उपाध्यक्ष नवल भांगड़िया, आशीष कालिया,संगठन मंत्री कमल राठी, सहमंत्री अनिल मंत्री, सहमंत्री प्रदीप झँवर उपस्थित थे। दीपक बल्दवा, मनीष गांधी, राम जोशी, राहुल भांगड़िया, संकेत राठी, गौरव लोया, नरसिंग चितलांगी, विनोद मालाणी, सपना चितलांगी, राधिका गट्टानी, सरिता लोया, मधु भांगड़िया, माधुरी कालिया, प्रदर्शनी की म्रमुख सहयोगी हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



