शमशाबाद में शादी का झांसा देकर रेप : मामला दर्ज

हैदराबाद, आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक में रहने वाले वीरय्या की एक समारोह के दौरान शमशाबाद में रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता से मुलाकात हुई थी।

दोस्ती होने के बाद दोनों अकसर फोन पर बातें किया करते थे, इसी क्रम में कुछ दिनों पहले वीरय्या ने युवती के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखते हुए शादी करने का भी वादा किया। जिसके बाद युवती से उसके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। 

यह भी पढ़े: एम्स भुवनेश्वर: नर्सिंग अधिकारी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

बताया गया कि 22 जुलाई को वीरय्या शादी करने का झांसा देकर युवती को अपने साथ शमशाबाद के एक लॉज ले गया और वहां पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती द्वारा शादी के बारे में पूछने पर वीरय्या नजरअंदाज कर रहा था।

युवती के दबाव देकर पूछने पर उसने ना सिर्फ शादी करने से साफ इंकार किया, बल्कि निजी फोटो-वीडियोस को भी वायरल करने की धमकी की। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button