अविस्मरणीय दिन रेड्डी : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, लोकसभा में 131 वें संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने के संदर्भ में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह भारत के इतिहास में हमेशा के लिए याद रहने वाला एक अविस्मरणीय दिन है। उन्होंने आगे कहा कि यह वह अवसर है, जब लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लोकतांत्रिक शक्तियाँ और सभी विपक्षी नेता एकजुट होकर एक राष्ट्रीय आपदा को टालने में सफल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में एकजुटता और साहस के साथ काले विधेयकों को हराने के लिए खड़े रहने वाले सहयोगी दलों के नेता एम.के. स्टालिन, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन, फारूक अब्दुल्ला, नवीन पटनायक, अरविंद केजरीवाल और कम्युनिस्ट पार्टियों के नेताओं को वे धन्यवाद दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें… मजलिस को खुश करने के लिए उत्तर दक्षिण का भेद फैला रहे रेवंत : रामचंदर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






