हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक में काव्य-संग्रह और कौशल पत्रिका का विमोचन

हैदराबाद, कर्मचारी, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की दूसरी बैठक राज्य मंत्री (कर्मचारी) डॉ. जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, कस्तूरबा गांधी मार्ग में सम्पन्न हुई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में राजभाषा हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्य, कलबुर्गी की प्रसिद्ध हिन्दी-कन्नड़ लेखिका एवं अनुवादक डॉ. अंबुजा एन. मलखेड़कर की कृति-कर्नाटक की शेरनियाँ नामक हिन्दी काव्य-संग्रह और कौशल पत्रिका के पाँचवें संस्करण का विमोचन किया गया। इसमें डॉ. अंबुजा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लिखी गई कविता-युग पुरुष प्रकाशित की गई है।

अवसर पर रचना शाह, मनीषा सक्सेना, लोकसभा सांसद सतीश कुमार, पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्री, क्षिप्रा शुक्ला, जगमोहन सिंह नेगी, डॉ. अंबुजा मलखेड़कर, सुमन मलखेड़कर, राज्यसभा सदस्य तथा अन्य विशिष्ट सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button