सद्दुला बतुकम्मा की शुभकामनाएँ दीं रेवंत रेड्डी ने
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना महान संस्कृति का आवास है, जो प्रकृति और फूलों की पूजा करता है। उन्होंने राज्य की महिलाओं को सद्दुला बतुकम्मा की शुभकामनाएँ दी हैं। सीएमओ द्वारा जारी बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार तेलंगाना की सामूहिक जीवन शैली और लोगों की एकता का प्रमाण है जो अपने कष्टों और खुशियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं।
यह त्यौहार लोगों के सांस्कृतिक वैभव और महिलाओं की एकता को प्रदर्शित करने के अलावा कई सामाजिक पहलुओं से भी परिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में बतुकम्मा उत्सव पूरे राज्य में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… बतुकम्मा समारोह में बने दो गिनीज रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दुनिया को बतुकम्मा की विशिष्टता दिखाने के लिए सरूर नगर स्टेडियम में 10 हजार महिलाओं के साथ भव्य बतुकम्मा उत्सव का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि प्रजा सरकार प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता देती है। राज्य सरकार तालाबों और झीलों का संरक्षण करेगी और उन्हें आने वाली पीढ़ियों को विरासत के रूप में सौंपेगी। इसीलिए अंबरपेट स्थित बतुकम्मा तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





