बतुकम्मा समारोह में बने दो गिनीज रिकॉर्ड

हैदराबाद, सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक बतुकम्मा उत्सव मनाने वाले तेलंगाना ने एक और विशेष उपलब्धि हासिल की है। ग्रेटर हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में सोमवार शाम आयोजित मेगा बतुकम्मा के भव्य आयोजन ने विश्व प्रसिद्ध गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। एक ही मंच पर दो विशेष रिकॉर्ड दर्ज होना और भी गौरव की बात है।

इस समारोह के हिस्से के रूप में स्थापित 63 फीट ऊँचे और विभिन्न प्रकार के 10 टन फूलों से सजे विशाल बतुकम्मा को गिनीज बुक से विशेष मान्यता मिली है। हज़ारों महिलाओं द्वारा एक साथ गीत गाते हुए लयबद्ध तरीके से बतुकम्मा खेलने के लिए एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।  

यह भी पढ़ें… मेरा स्टॉप आ गया है : सज्जनार

Ad

महा बतुकम्मा में महिला शक्ति और सांस्कृतिक गौरव

इस अवसर पर विमलक्का और गायिका गीता माधुरी द्वारा गाये गये बतुकम्मा गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरूरनगर स्टेडियम में आयोजित मेगा बतुकम्मा कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कॉन्टिनेंटल मिस वर्ल्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी समारोह में भाग लिया। मिस वर्ल्ड ने महिलाओं के साथ बतुकम्मा खेला।

पर्यटन मंत्री जूपल्ली कृष्ण राव, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सीतक्का, महापौर विजय लक्ष्मी, विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी, पर्यटन प्रबंध निदेशक क्रांति और अन्य ने सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित महा बतुकम्मा समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर दो गिनीज रिकॉर्ड की उपलब्धि को राज्य की परंपराओं और सांस्कृतिक एकीकरण की वैश्विक मान्यता बताया।

महापौर विजयलक्ष्मी और उपमहापौर मोते श्रीलता ने इस भव्य आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली सभी महिलाओं के साथ-साथ जीएचएमसी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी, जिन्होंने सफलतापूर्वक व्यवस्थाएँ की। उन्होंने कहा कि महा बतुकम्मा के भव्य आयोजन के माध्यम से हमने अपनी संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के साथ साझा किया है। बतुकम्मा उत्सव का अर्थ महिला सशक्तिकरण ही समाज का सशक्तिकरण है। महिलाएँ सशक्त होंगी तभी परिवार, समाज, राज्य और देश सशक्त होंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button