निवर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की रेवंत रेड्डी ने

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोक भवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की, जो जल्द ही महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अपना नया पद्भार ग्रहण करने जा रहे हैं। इस मौके पर राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी भी मौजूद थे।

दूसरी ओर, लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को भावभीनी विदाई दी। लोक भवन में रविवार शाम आयोजित विदाई समारोह गर्मजोशी भरी यादों और कृतज्ञता से भरा था। इस मौके पर जिष्णु देव वर्मा ने लोक भवन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपने कार्यकाल के दौरान उनके अटूट समर्थन और सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें… पोंगुलेटी ने किया हाउसिंग बोर्ड पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button