आत्मदाह के लिए रेवंत रेड्डी जिम्मेदार : हरीश राव

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने वाले वरंगल जिला, नरसमपेट बस डिपो के आरटीसी बस ड्राइवर कोला शंकर गौड़ की मृत्यु को हृदयविदारक बताया और कहा कि इस मौत की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की ही है।

भारास विधायक दल के उप नेता हरीश राव ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर टीजीएसआरटीसी के विलय की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही अन्य वादे भी पूरे करने का आश्वासन देकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वादे भुला दिए, जिसके चलते ही यह परिस्थितियां बनी हैं।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर सीबीआई निदेशक से मिलेंगे रेवंत रेड्डी

इसलिए शंकर गौड़ की मौत की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की ही है। उन्होंने सरकार से दिवंगत शंकर गौड़ के आत्मदाह कर प्राण त्यागने के दिवस को अपाइंटेड डे घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वादे किए गए, उसे भी यह सरकार निभा नहीं रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button