टॉलीवुड और बॉलीवुड में उभरते पैन-इंडिया सितारे
बॉलीवुड की नई पीढ़ी अब रीजनल सीमाओं को तोड़ रही है और ऐसे कॅरियर बना रही है जो कई फिल्म इंडस्ट्रीज़ को जोड़ते हैं। ये उभरते सितारे सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, वे साउथ इंडियन फिल्मों और अन्य भाषाओं में भी अपनी पहचान बना रहे हैं और पैन-इंडिया ऐक्टर के रूप में अपनी जगह बना रहे हैं।
ये अभिनेता एक नए दौर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाएं धुंधली हो रही हैं। अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में काम करके, ये न सिर्फ अपने कला के दायरे को बढ़ा रहे हैं बल्कि ऐसी कहानियां भी रच रहे हैं जो पूरे देश के दर्शकों को जोड़ती हैं। जैसे-जैसे पैन इंडिया ऐक्टर शब्द लोकप्रिय हो रहा है, ये युवा सितारे भारतीय सिनेमा के एकजुट भविष्य की राह दिखा रहे हैं। यहाँ हैं कुछ नाम, जो इस बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं:
सई मांजरेकर

सदाबहार ऐक्टर-फिल्ममेकर संजय मांजरेकर की बेटी सई ने बॉलीवुड में दबंग 3 से सलमान खान के साथ डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा गनी और पैनइंडिया हिट फिल्म मेजर से अपनी पहचान बढ़ाई। सई ने स्कंदा (तेलुगु) में राम पोथिनेनी के साथ काम किया और हिंदी फिल्मों औरों में कहां दम था व कुछ खट्टा हो जाए में नज़र आईं। इस साल वे तेलुगु फिल्म अर्जुन एस/ओ व्यजयंती में लीड रोल में दिखीं और फिलहाल राम चरण के प्रोडक्शन द इंडिया हाउस की शूटिंग कर रही हैं।
आदर्श गौरव

माय नेम इज़ खान में युवा शाहरुख खान का किरदार निभाने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक, आदर्श ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। रुख, मॉम, लीला, खो गए हम कहां, सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव और नेटफ्लिक्स की गन्स एंड गुलाब्स में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दी।
द व्हाइट टाइगर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने के बाद उन्होंने एक्सट्रापोलेशन्स और एलियन अर्थ जैसी ग्लोबल प्रोजेक्ट्स कीं। इस साल के अंत तक वे एक तेलुगु साइकॉलॉजिकल ड्रामा से साउथ में डेब्यू करेंगे और फिलहाल आनंद एल राय की तू या मैं की शूटिंग कर रहे हैं।
शनाया कपूर

शनाया कपूर ने पांत मैसी के साथ आंखों की गुस्ताखियां से बॉलीवुड में एंट्री की। अब वे मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म वर्षाभा में कदम रख रही हैं, इसके बाद लक्ष्य के साथ बेधड़क और तू या मैं में भी दिखेंगी। उनकी बढ़ती फिल्मोग्राफी उनके पैन इंडिया स्टारडम की ओर इशारा करती है।
श्रीलीला

तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीलीला अब कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बासु की तू मेरी ज़िंदगी है (पहले आशिकी 3) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खबरें हैं कि वे वरुण धवन और इब्राहिम अली खान के साथ भी प्रोजेक्ट्स कर सकती हैं। उनकी एंट्री से हिंदी सिनेमा में एक नया टैलेंट जुड़ने वाला है।
सारा अर्जुन

ऐक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा ने बतौर चाइल्ड एक्टर हिंदी और तमिल फिल्मों से कॅरियर की शुरुआत की। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 और 2 में उनके काम को खूब सराहा गया। अब वे रणवीर सिंह के साथ धुरंधर (हिंदी) में लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखेंगी। इसके बाद वे तेलुगु डेब्यू यूफोरिया। और पैन-इंडिया फिल्म कोटेशन गैंग: पार्ट 1 में नज़र आएंगी।
रोहित सराफ

अपने चॉकलेटी बॉय लुक के लिए मशहूर रोहित ने डियर जिंदगी से डेब्यू किया और हिचकी, द स्काई इज़ पिंक, लूडो और पाम वेधा जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। उनकी वेब सीरीज़ मिसमैच्ड और फील्स लाइक इश्क़ भी हिट रहीं। रोहित ने तमिल फिल्म कमली फ्रॉम नदुक्कवेरा से साउथ में कदम रखा और हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म ठग लाइफ और धर्मा प्रोडक्शंस की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हुई हैं।
वामीका गब्बी

नीली आंखों वाली टैलेंटेड वामीका ने लगभग हर इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज की- हिन्दी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में काम किया है। ग्रहण, मॉडर्न लव: मुंबई, मॉडर्न लव: चेन्नई, जुबिली और चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें एक बहुमुखी स्टार बना दिया। वामीका जल्द ही पैन-इंडिया फिल्म गुडाचारी 2 में अदिवि शेष और इमरान हाशमी के साथ नज़र आएंगी, इसके बाद तमिल फिल्मों इरावाकालम और जिनी में भी दिखेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






