सड़क, तुम अब आई हो गाँव

सड़क, तुम अब आई हो गाँव
जब सारा गाँव शहर जा चुका है
जिन गलियों में बचपन चहकता था
अब वहाँ सन्नाटा बैठा है।

खेत सूने हैं, मेड़ों पर बस घास उगी है
न अँगीठी की आँच है, न चूल्हे की गंध
बुज़ुर्ग अब भी चौपाल पर बैठे हैं
पर सुनने वाला कोई नहीं बचा
तुम्हारे डामर पर अब कौन चलेगा
यहाँ अब न मेले लगते हैं
न बारातें निकलती हैं
बस कभी-कभी डाकिया आता है
और लौट जाता है बिना किसी ख़त के।

कभी तुम आती तो गाँव रुक जाता
युवाओं के सपनों को पंख लग जाते
मिट्टी की खुशबू शहर तक जाती
पर अब जब तुम आई हो सड़क
तो मिट्टी की महक भी थक चुकी है।

-प्रियंका सौरभ

सड़क, तुम अब आई हो गाँव
जब गाँव का दिल शहर में बस चुका है
अब तुम्हारे दोनों छोरों पर
स़िर्फ वापसी की प्रतीक्षा बाकी है।

यह भी पढ़े: प्रार्थना

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button