रोजेज़ ऑफ राजलदेसर ने मनाया होली मिलन
हैदराबाद, रोजेज़ ऑफ राजलदेसर द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हिमायत नगर स्थित तेरापंथ भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हेमराज दुग्गड़ ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष दीपचंद बरड़िया ने स्वागत भाषण दिया। हाई-टी व ठंडाई के पश्चात चंगवादकों द्वारा धमाल गीतों की प्रस्तुति दी गयी।
दिलीप डागा, हेमराज दुग्गड़, महेंद्र दुग्गड़ एवं फोलर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गीतों का सभी ने आनंद लिया। सुनील डांस ग्रुप की राजस्थानी नृत्यांगना द्वारा राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के राजलदेसर प्रवासियों का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में फिर बढ़ रही है हाथ की बनी सेवइयों की मांग
मंत्री अनिल बैद ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हेमराज दुग्गड़, महेंद्र दुग्गड़, लक्ष्मीपद बैद, राकेश कुंडलिया, मोती बरड़िया, प्रदीप चिंडालिया, नितिन बैद, अजित अनिल कुंडलिया, मुकेश चोरड़िया, विकास बैद व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। मंच का संचालन दिलीप डागा ने किया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



