राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया के सहयोग से नवनिर्मित विद्यालय उद्घाटित
हैदराबाद, राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व को सशक्त रूप से निभाते हुए बहादुरपल्ली स्थित नवनिर्मित मंडल परिषद प्राइमरी विद्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उद्घाटन समारोह का नेतृत्व एचवाईआरटी 304 के चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं एचवाईएलसी 167 की चेयरपर्सन विदिशा अग्रवाल ने किया। अवसर पर संदीप बी., लोकेश रेड्डी, अनिरुद्ध सोमपल्ली, पीयूष झँवर, अभिज्ञा गांधी, किशोर-रीता अग्रवाल, नितेश-अवनी अग्रवाल, अभिषेक-श्वेता अग्रवाल, धीरज-सोनिया सेवकरमानी, विवेक-पारुल रूंगटा, सनी-नितिका, करण, रोशनी सहित अन्य उपस्थित थे।
नवनिर्मित विद्यालय राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया द्वारा देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित, प्रेरणादायक एवं समावेशी शिक्षण वातावरण प्रदान करेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



