एआई पर राउंडटेबल बैठक आयोजित
हैदराबाद, डॉ. प्रीतम सिंह फाउंडेशन द्वारा कल आईआईएलएम विश्वविद्यालय के सहयोग से टेक महिंद्रा, साइबराबाद में मानव मूल-एआई, नैतिकता और भविष्य विषय पर राउंडटेबल बैठक का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष जी. प्रसाद कुमार ने किया था। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जी. प्रसाद कुमार ने अपने संबोधन में एआई की नैतिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए एल्गोरिथम संबंधी पूर्वाग्रह, डेटा गोपनीयता के खतरों और नौकरी के विस्थापन के प्रति आगाह किया।
प्रसाद कुमार ने कहा कि भारत को एआई तकनीकों को इस तरह ढालना चाहिए कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता के अपने मूल्यों को प्रतिबिंबित करें। उन्होंने एआई-संचालित नवाचार और नैतिकता के केंद्र के रूप में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उच्च शिक्षा में एआई साक्षरता, डेटा विज्ञान और नैतिकता को एकीवफढत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अंतविषय सहयोग को प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें… नीम्स के वैस्कुलर तथा एंडोवैस्कुलर विभाग हेतु नई सुविधाएँ उद्घाटित
डॉ. प्रीतम सिंह के योगदान पर चर्चा, एआई के अवसर
एस्की के अध्यक्ष पद्मनाभैया कांतिपुडी ने डॉ. प्रीतम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें ऐसे राष्ट्र निर्माता के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने शिक्षा, व्यवसाय और शासन के बीच सेतु का काम किया। विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शिक्षा और वित्तीय प्रौद्योगिकी में समावेशी विकास के लिए एआई का लाभ उठाने के अवसरों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तकनीक मानव केंद्रित और विश्वसनीय बनी रहे।
शिक्षाविद, दूरदर्शी नेता तथा परिवर्तनकारी प्रबंधन शिक्षा के निर्माता स्व. डॉ. प्रीतम सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, व्यावसायिक नेताओं और शिक्षाविदों द्वारा भारत नैतिकता, समावेशिता और मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर चर्चा की गई। अवसर पर आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक कुमार, जीएसके के पूर्व अध्यक्ष पी. द्वारकानाथ, सिग्नोड एशिया पैसिफिक के प्रबंध निदेशक गौरव माहेश्वरी, डॉ. विपुल सिंह, प्रो. विकास सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए डॉ. प्रीतम सिंह के प्रदेयों पर चर्चा की थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



