पंजागुट्टा-अमीरपेट के पास रास्तों में फेरबदल

Ad

हैदराबाद, नगर की ट्रैफिक पुलिस ने पंजागुट्टा-अमीरपेट मार्ग पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते 25 अप्रैल तक रात 11 से सुबह 4 बजे के बीच यातायात की व्यवस्था में फेरबदल करने की जानकारी दी।

डॉ. अग्रवाल नेत्र अस्पताल के पास सड़क कटिंग कर 40 एमएम आरसीसी पाइपलाइन डाली जाएगी, जिसके कारण इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही धीमी रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी कि निर्धारित समय के दौरान अमीरपेट और पंजागुट्टा के बीच दोनों दिशाओं में इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। इसके अलावा, आसपास की संपर्क सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है, जिससे अन्य क्षेत्रों में भी जाम की स्थिति बन सकती है।

Ad

यह भी पढ़ें… ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत 52 साइबर ठग अंदर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button