सचिन ने की मेस्सी को जर्सी भेंट

मुंबई, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेस्सी भारत में 3 दिन के जीओएटी इंडिया टूर पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने मुंबई में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें अपना नाम लिखी हुई टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जर्सी गिफ्ट की। मेस्सी शाम करीब 5.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

यहां उन्होंने साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ अर्जेंटीना और भारत का झंडा भी थामा। साथ ही मेस्सी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड के सितारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और दर्शकों में फुटबॉल भी फेंकी।

वानखेड़े में मेस्सी का जलवा, फैंस हुए दीवाने

मेस्सी ने मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

यह भी पढ़े : महान फुटबॉलर मेस्सी मुंबई पहुंचे

शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेस्सी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेस्सी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। कुछ देर बाद मेस्सी ने पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस ने बार्का (मेस्सी के पिछले क्लब बार्सिलोना) के नारे लगाए। शूटआउट के बाद मेस्सी ने मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों में फुटबॉल फेंकी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। आखिर में मेस्सी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करीना कपूर से भी मुलाकात की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button