सलीमनगर की टीम ने मैनचेस्टर को हराया
हैदराबाद, सलीमनगर की टीम ने मैनचेस्टर को 7 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) बी डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया। आज नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के प्रथम दिन सलीमनगर की टीम ने मैनचेस्टर को 7 विकेटों के अंतर से हराया।
मैनचेस्टर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 103 रन पर ढेर हो गई, जिसमें गुणवर्धन व कमलस्वरूप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5-5 विकेट चटकाए। सलीमनगर की टीम ने मात्र 22 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें अद्वैत रेड्डी ने नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने डेक्कन ब्लूस को 8 विकेटों के अंतर से हराया। डेक्कन ब्लूस पहली पारी में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उस्मानिया ने 30.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 142 रन बना लिये, जिसमें विनीत पवार ने नाबाद 62 रन तथा पी. सात्विक ने भी 60 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़े : दुलीप ट्रॉफी 2025 : ईस्ट जोन के कप्तान ईशान; वैभव स्टैंडबाय में
इम्पीरियल सीसी ने साई सत्या के विरुद्ध 346 रन बनाए। एस लोकनाथ ने 126 रनों की शतकीय पारी खेली। तेलंगाना ने पोस्टल के विरुद्ध 375 रन बनाये। खालसा ने डेक्कन अर्सनल के विरुद्ध 90 ओवरों में 7 विकेट खोकर 525 रन बनाये, जिसमें करण यादव ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 319 रनों का तिहरा शतक ठोका।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






