संगारेड्डी : मांझे की चपेट में आने से मजदूर की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी ज़िले के पसलावदि ग्राम में मोटरसाइकिल पर जा रहे एक मजदूर की मांझे की चपेट में आने के कारण गला कट जाने से मौत हो गई।
संगारेड्डी रूरल थाने के सब-इंस्पेक्टर मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि मूलतः उत्तर-प्रदेश निवासी अवधेश कुमार (38) कुछ माह पूर्व खेतों में मजदूरी के कार्य हेतु संगारेड्डी आ गया। फसल की कटाई के लिए वह पसलावदि ग्राम में अपने परिवार के साथ रह रहा था। आज सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए अपने घर से संगारेड्डी के लिए रवाना हुआ।
यह भी पढ़ें… टीयूडब्ल्यूजे ने की पत्रकारों को तुरंत रिहा करने की माँग
रास्ते में पसलावदि सरकारी स्कूल के पास मांझे की चपेट में आने के कारण उसका गला कट गया और वह गतिमान मोटरसाइकिल से गिर गया। उसे 108 एंबुलेंस के जरिए संगारेड्डी के सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर के अनुसार, जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि जिस मांजे से अवधेश का गला कटा वह चीनी नहीं बल्कि सामान्य मांजा था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



