आईसीसी ने संजू सैमसन को मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना
दुबई, भारत की टी-20 विश्व कप की जीत के नायक संजू सैमसन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। सैमसन को इस प्रतियोगिता के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में जब उन्हें टीम में शामिल किया गया, तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर भारत को इस साल की शुरुआत में लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने में मदद की थी। सैमसन को यह मासिक सम्मान मिलने का मतलब है कि पिछले पाँच महीनों में यह पुरस्कार किसी दूसरे देश के खिलाड़ी ने हासिल किया है।
मेरे क्रिकेट कॅरियर के सबसे अविस्मरणीय दौर में मिला
इस श्रेणी में पिछले चार खिलाड़ी साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) शामिल हैं। सैमसन ने इस प्रदर्शन को अपने कॅरियर का महत्वपूर्ण दौर करार दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करना अविश्वसनीय अहसास है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट कॅरियर के सबसे अविस्मरणीय दौर में मिला है।
पुरुष टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में योगदान देना सचमुच एक सपने के साकार होने जैसा था और उस पल के महत्व को पूरी तरह समझने में मुझे कुछ समय लगा। सैमसन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर क्षेत्र में अपार प्रतिभा मौजूद है। मुझे जो अवसर मिले उनके लिए मैं आभारी हूँ। मैं टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभारी हूँ, जिसके कारण मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।(भाषा)
यह भी पढ़े– रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



