सिकंदराबाद ज्ञानशालाओं में कन्वोकेशन और मेडल समारोह का भव्य आयोजन
हैदराबाद, सिकंदराबाद तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आज डी.वी. कॉलोनी स्थित भवन में कन्वोकेशन और मेडल समारोह का आयोजन किया गया। मीनाक्षी सुराणा ने बताया कि हैदराबाद में 21 ज्ञानशालाएँ सुचारू रूप से सभा के सहयोग से संचालित हो रही हैं। ज्ञानशाला का नया सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ आंध्र-तेलंगाना की आंचलिक संयोजिका सीमा दस्सानी ने स्वागत भाषण से आगंतुकों का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष सुशील संचेती ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रशिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीतिका का गान किया गया। तारनाका और काचीगुड़ा ज्ञानशाला के बच्चों ने प्रस्तुति दी।
ज्ञानशाला वर्ष 25-26 की परीक्षा गत जनवरी माह में सात केंद्रों में पूर्ण हुई। 39 बच्चों ने हैदराबाद लेवल पर टॉप किया। 39 बच्चों ने भाग 5 पूर्ण कर लिया। उन बच्चों का कैप और सेश पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में टॉपर्स ज्ञानार्थियों के साथ अन्य ज्ञानार्थियों, प्रशिक्षिकाओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही। बेस्ट ज्ञानशाला का अवॉर्ड हाइटेक सिटी को मिला। इंटर गेम प्रतियोगिता के अंतर्गत ज्ञानशालाओं ने गेम बनाकर सबमिट किए। कार्यक्रम का संयोजन ऊषा सुराणा ने किया। परीक्षा व्यवस्थापक सरिता नखत ने बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित किया।
यह भी पढ़ें… बीएचईएल में हिन्दी शब्द संसाधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
अवसर पर महासभा कार्यकारिणी सदस्य तिलोकचंद सीपानी, हैदराबाद ज्ञानशाला प्रभारी वीरेंद्र घोषल, आंध्र तेलंगाना आंचलिक संयोजिका सीमा दस्सानी, सहआंचलिक संयोजिका सरोज लोढ़ा, मुख्य प्रशिक्षिका पुष्पा बरड़िया, परीक्षा व्यवस्थापक सरिता नखत, सह परीक्षा व्यवस्थापक जूली बैद, क्षेत्रीय सह संयोजिका यशोदा कोठारी, अरुणा भंडारी व अन्य की उपस्थिति रही। जूली बैद के आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



